राशन कर्ड धारियों को सरकार की चेतावनी, क्या है नया नियम जरूर जानलें।
सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। जी हां, अगर आपने नियमों की अनदेखी की तो वह आप पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही सरकार ने वसूली का प्रावधान भी बनाया है।
क्या है नया नियम?
यदि किसी के पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी या ट्रैक्टर, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक की पारिवारिक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा।
जानकारी के अनुसार यदि राशन कार्ड को सरेंडर नहीं किया जाता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उस परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी।
मोदी सरकार राशन कार्ड को लेकर सख्त
बता दें कोरोना काल में सरकार ने देश की जनता के लिए फ्री राशन की सुविधा शुरू की थी, जिसके बाद देश के करोड़ों लोगों को अभी तक फ्री राशन का फायदा मिल रहा है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस पूरे साल यानी 2023 में आपको फ्री राशन की सुविधा का फायदा मिलता रहेगा।
आपको बता दें इस समय सरकार की जानकारी में आया है कि कई राशन कार्ड धारक, इसके योग्य ही नहीं हैं और वे फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं। वहीं योजना के पात्र कई कार्ड धारकों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिकारियों के माध्यम से अपात्र लोगों से तुरंत राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है तो जांच के बाद उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









