हजारीबाग; BSF मेरू कैंप में सी.सु.बल व अन्य केन्द्रीय पुलिस बलों के सेवा निवृत कार्मिकों के लिए WARB MEETING का आयोजन।

बी.एस.एफ. मेरू कैंप में सी.सु.बल व अन्य केन्द्रीय पुलिस बलों के सेवा निवृत कार्मिकों के लिए WARB MEETING का आयोजन।

बल मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप हजारीबाग में दिनांक 29/03/2023 को समय 1100 बजे श्री इन्द्रजीत सिंह राणा महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एंव विद्यालय के तत्वावधान में परिसर स्थित सीमा प्रिया हाॅल में WARB MEETING का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केन्द्रीय सशस्त्र बलों यानि (CAPF) के सेवानिवृत कार्मिकों, की समस्याओं स्वरोजगार के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। समस्याओं का निवारण राज्य सरकार भारत सरकार द्वारा यथोचित व्यवस्थित कराया जाएगा।
 हजारीबाग जिला क्षेत्र में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल व अन्य केन्द्रीय सश़स्त्र बलों के सेवा निवृत कार्मिकों को आहवान् किया जाता है कि वें समय प्रातः 1000 बजे प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू हजारीबाग में पहंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है। आप अपने आने की सुचना निरीक्षक सुबेदार संतोष सिन्हा मोबाईल नम्बर 9065923872 पर पहले ही प्रदान करे ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।

Leave a Comment

7k Network