
हज़ारीबाग़: सदर प्रखंड स्थित 10+2लार्ड कृष्णा स्कूल अमृतनगर के प्रांगण में आयोजित RAWA कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हज़ारीबाग़ के RAWA कोऑर्डिनेटर शिवानी प्रिया के निर्देशन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि रांची से मुकेश नायक, रांची से प्रज्वल शर्मा, हज़ारीबाग़ से अमित कुमार गुप्ता,दिल्ली से कुलेश्वर कुमार ठाकुर उपस्थित थे कार्यक्रम के अंतर्गत कई रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्णायकों द्वारा 10 सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन किया गया, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सफल रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामर्थ्य को भी उभारने में अहम भूमिका निभाई। प्रतिभागियों और अतिथियों ने इसे एक यादगार अनुभव बताया।

इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थी आराध्या किरण अदिति शुक्ला संजना वर्मा प्राची कुमारी सेमेस्टर कोमल कृति प्रधि एमडी रिजवान अंसारी अभय रंजन निशा राणा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर डांस सिंगिंग एवं ऑडिशन में अपना स्थान बनाकर हजारीबाग का नाम रोशन करने का काम किया विद्यालय की सचिन अमिताभ नीरज प्रिंसिपल कृष्ण कुमार देव ने इस कार्य से प्रेरित होकर बच्चों को एवं समन्वयक एवं समस्त दर्शक एवं श्रोतागण को धन्यवाद दिए।
