हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों के 80 पीडीएस दुकानों पर औचक निरीक्षण में घोर अनिमियतता के आरोप पर तीन पीडीएस दुकानों का लाइसेंस रद्द
17 पीडीएस दुकानों के संचालकों को स्पष्टीकरण के बाद किया गया निलंबित
हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा गठित टीम के 48 जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा जिले के 80 पीडीएस दुकानों पर शुक्रवार देर शाम तक औचक निरीक्षण किया गया। लाभार्थियों की शिकायतों के आधार पर घोर अनियमितताएं पाए जाने के बाद तीन पीडीएस डीलरों के लाइसेंस रद्द करने की कारवाई की गई। वहीं सभी प्रखंडों में चलाई गई जांच आभियान से सत्रह पीडीएस डीलरों के लाइसेंस गैर-कार्यात्मक ईपोश डिवाइस, अनुचित भंडारण सुविधा, निरीक्षण के समय आउटलेट बंद पाए गए जिस कारण संबंधित पीडीएस डीलरों को स्पष्टीकरण देते हुए असंतोषजनक उत्तर पर निलंबन की कारवाई की गई।
रद्द किए जाने वाले लाइसेंस धारकों की सूची
1. श्रवण कुमार सिंह-दारू प्रखंड, रामदेव खारिका पंचायत
2. बालेश्वर प्रसाद-इचाक प्रखंड, बरियाठ पंचायत
3. मोहम्मद तारिक अनवर सिद्दीकी- पदमा प्रखंड, सरैया पंचायत।
ज्ञात हो की जिला स्तर पर पीडीएस डीलरों के द्वारा खाद्यान वितरण संबंधी शिकायतों के बाबत उपायुक्त के निर्देशानुसार यह औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। साथ ही सभी संचालित डीलरों को तय मानकों के अनुरूप पीडीएस संचालन का सख़्त निर्देश दिया गया।









