दारू प्रखंड में ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण।

हजारीबाग दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पिपचो के मल्हार टोला में ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सहायक समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेश बारंगे (भा.प्र.से.) ने जरूरतमंदों के बीच 13 कंबलों का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सफीक खान, दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार मौजूद रहे। इस पहल से ठंड के प्रकोप से प्रभावित गरीब और असहाय लोगों को काफी राहत मिली। वहीं ठंड के प्रभाव से बचने को लेकर जिनगा पंचायत भवन में भी मुखिया पिंकी देवी के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव शिखा कुमारी, वार्ड सदस्य संदीप कुमार, सुरेश साव, सुधीर सिंह, विजय राम, बबीता देवी, आशा देवी, चिंता देवी, सरिता देवी, नीरू देवी एवं संजू देवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मुखिया ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना पंचायत का कर्तव्य है, और इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम से दर्जनों जरूरतमंद वृद्धजनों और गरीब परिवारों को ठंड से राहत मिली, और सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

Leave a Comment

7k Network

Read More