हजारीबाग; महामहिम राज्यपाल को सिलवार पूर्व मुखिया के द्वारा सौंपा गया मांग पत्र।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन आज दिनांक 30.01.2023 को हुआ अयोजन मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैंस की हूवी शिरकत। बतौर विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल भी समारोह में हुवे शामिल। दीक्षांत समारोह पूरा होने के बाद सदर प्रखंड के सिलवार कला पूर्व मुखिया महेंद्र राम के द्वारा महामहिम राज्यपाल को अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन जिसमें मांग किया गया। हजारीबाग जिला के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत सिलवार में जगन्नाथधाम मन्दिर स्थापित है। उक्त मन्दिर परिसर में रथ यात्रा एवं दुर्गापूजा का मेला भव्य रूप से लगता है जो उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल में एक रथ यात्रा मेला विख्यात है। यहाँ पर प्रतिवर्ष पूजा-पाठ, शादी-विवाह कार्यक्रम में लाखो लाख लोग आते रहते हैं। इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल बन जाने से आस-पास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।
मुख्य माँग –
1. जगन्नाथधाम मन्दिर प्रांगण को पर्यटक स्थल बनाया जाय। तथा मन्दिर क्षेत्र विकसित किया जाय ।
2. जगन्नाथधाम मन्दिर से लेकर कैलाश पर्वत तक डोली (रोपवे) की व्यवस्था किया जाय ।
3.भगवान जगन्नाथ महोत्सव भी मनाया जाय ।
4. मन्दिर परिसर में विकास कार्य हेतु पानी, विवाह मण्डप, संस्कृति भवन तथासामुदायिक भवन का कार्य किया जाय।
5. मन्दिर परिसर में वन-विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाय।
6. नव-निर्मित पॉली टेकनिक कॉलेज को चालू किया जाय तथा स्थानीय लोगों को प्राथमिकता पर नियुक्ति भी किया जाय ।
अतः श्रीमान् से आग्रह है कि उपरोक्त कार्यों को जनहित में देखते हुए कार्य कराने की अनुमति प्रदान किया जाय।










