हजारीबाग; BSF मेरू कैम्प मेें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया गया नमन।

हजारीबाग; BSF मेरू कैम्प मेें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया गया नमन।

30 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन शहीदों को हर वर्ष भावपुर्ण श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होने अंग्रेजो से लोहा मनवाया और देश को आजाद करवाया तथा स्वतंत्रता की क्रांति और जन चेतना जगाकर देश को एक नई दिशा दी।
इस उपलक्ष्य पर बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार श्री इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप हजारीबाग के तत्वावधान में 30 जनवरी 2023 को समय 1100 बजे परिसर स्थित प्रशासनिक भवन प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हे भावपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7k Network

Read More