हजारीबाग; जेपी केंद्रीय कारागार में छापेमारी, कई पेन ड्राइव के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।

हजारीबाग; जेपी केंद्रीय कारागार में छापेमारी, कई पेन ड्राइव के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।

हजारीबाग जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने बुधवार को छापेमारी की. इसमें पांच पेन ड्राइव और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद किये गये. छापेमारी दिन के तीन बजे प्रारंभ हुई और संध्या करीब सात बजे समाप्त हुई।

डीसी नैंसी सहाय के नेतृत्व में एसपी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे दल बल के साथ छापेमारी के लिए पहुंचे. डीसी ने कहा कि बरामद पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर जेल प्रशासन से जवाब मांगा गया है. वहीं बरामद पेन ड्राइव की जांच की जाएगी. छापेमारी में मोबाइल कैमरे के कुछ सामान मिले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छापेमारी की सूचना लीक हो गई थी. बावजूद इसके जेपी कारा से पेन ड्राइव की बरामदगी कई सवाल खड़ा कर रहा है।
छापेमारी को लेकर जेपी कारा में हड़कंप मचा रहा. इस बाबत बताया जाता है जेल से फोन के माध्यम से धमकी सहित अन्य शिकायत प्राप्त हो रहे थे. शिकायत पर छापेमारी की गई. जेपी केंद्रीय कारा में छापेमारी के लिए 10 टीमों का गठन किया गया था. जांच में विभिन्न सेल से बरामद वस्तुओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Comment

7k Network