हजारीबाग; गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर कदमताल करती नजर आएंगी मेरु की संजना कुमारी।
अखिल भारतीय भुइयां समाज, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने किया सम्मानित।
सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेरु निवासी सुदेश राम के सुपुत्री संजना कुमारी को 26 जनवरी 2023 को दिल्ली राजपथ पर कदमताल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहुत ही गर्व की बात है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड राज्य से 6 सदस्य दल 3 महिला और 3 पुरूष में सत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग की मेरु निवासी संजना कुमारी अपने सभी पड़ाव को पार करते हुवे राजपथ पर कदम ताल करने के लिए तैयार है।
मेरु में उनके निवास स्थान पर जनप्रतिनिधियों और अखिल भारतीय भुइयां समाज के लोगों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है 29 दिसंबर गुरुवार को संजना कुमारी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।
मौके पर बेटी रक्षा दल के हजारीबाग जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उनके निवास स्थान पर पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया और बधाई दी।











