जी.एम. महाविद्यालय ईचाक के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए पारसनाथ रवाना हुए।

शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के विद्यार्थियो के साथ  शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हैं। महाविद्यालय की विद्यार्थियो को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना करते हुए जी.एम. महाविद्यालय ईचाक के प्राचार्य श्री शंभू कुमार ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियो को शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ता तथा प्रत्यक्ष अवलोकन से ज्ञान में वृद्धि होती है।

जी.एम. ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक श्री विनय कुमार ने शैक्षणिक भ्रमण के महत्व  को बताते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियो को भौगोलिक, आर्थिक ,सामाजिक तथा सांस्कृतिक ज्ञान की प्राप्ति होती है जो विद्यार्थियो के सम्पूर्ण विकास में सहायक है।

Leave a Comment

7k Network

Read More