हज़ारीबाग; बाइक सवार ने ठेला वाला को मारा धक्का ,अस्पताल में हुई मौत।
108 एम्बुलेंस के इंतजार में घायल छत्रु को ऑटो में लेटाये रखे लोग।
दारू पुलिस भी सूचना मिलने के एक घंटा बाद पहुंची।
दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा चौक में हुटपा के बाइक चालक ने एक ठेला वाला को धक्का मार दिया । इससे ठेला चालक कि मौत हो गई। मृतक का पहचान मेढकुरी निवासी छत्रु राम उम्र 45 वर्ष के रूप में किया गया।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृतक छत्रु साव झुमरा में प्रतिदिन अपनी रोजी रोटी के लिए ठेला चलाया करता था। शुक्रवार को भी वह अपने रोजी रोटी के लिए झुमरा आया हुआ था। इसी बीच हुटपा के दो मनचले अपाची बाइक से झुमरा में छत्रु साव को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
एम्बुलेंस के आस में एक घन्टा तक ऑटो में घायल को लेटाये रखा लोग:
दुर्घटना के तुरंत बाद झुमरा के स्थानीय। लोगों ने 108 एम्बुलेंस व दारू पुलिस को फोन किया। वहीं लोगों ने एम्बुलेंस व दारू पुलिस के इंतज़ार में एक घंटे तक घायल को एक ऑटो में लेटाये रखा अंततः रामदेव खरिका निवासी सुनील प्रसाद ने निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने मानवता को शर्मसार करते हुए किसी ने अस्पताल भेजने की जरूरत नही समझा। सैकड़ों लोग घायल को देख कर कई तरह की बाते तो अवश्य कर रहे थे लेकिन किसी ने मानवता नही दिखाई। वहीं एम्बुलेंस तब पहुंचा जब घायल को लोग अस्पताल भेज चुके थे।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।









