
बड़कागांव राम जानकी मंदिर में पुजारी चिंतामणि महतो के नेतृत्व में मंडा बनस पूजा मंगलवार को संपन्न हो गया। कुल 21 भक्तों ने पूजा में शामिल हुए जिसमें 14 शिव भक्तों ने पीठ में लोहे का कील लगवा कर 40 फीट ऊंचे लट्ठे से परिक्रमा किया एवं प्रसाद स्वरूप फूल का छिड़काव किया गया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु एवं कई महिलाओं ने आंचल फैलाकर फूल को लपकने का प्रयास किया। मान्यता है कि फूल को घर में रखने से सुख शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है। इसके पूर्व सोमवार देर रात को दहकते अंगारों में नंगे पांव चलकर भक्तों ने आस्था का परिचय दिया। वहीं रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया जिसमें लोग मंत्र मुक्त हो गए। भक्तों के द्वारा विधिवत मड़वा का निर्माण, घृतधारी करते हुए शिव पार्वती की पूजा की गई और पार्वती शिबा महे की जयकारा लगाते रहे। वही भक्तों के घर वाले लोगों ने भी कलश के साथ उपवास रख पूजा में सहयोग किया।

मेला में कई गांव से सैकड़ो लोग हुए थे। पूजा एवं मेला संचालन को लेकर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद दांगी, हरिनाथ राम, उपाध्यक्ष छोटी साव, प्रकाश कुमार, संरक्षक दामोदर प्रसाद मेहता, पुजारी चिंतामणि महतो , इंगलेश सोनी,प्रो लालदेव महतो भोला प्रसाद दांगी, दिनेश कुमार, पिंटू सोनी, भरत प्रजापति, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, हरी महतो, चमन महतो, अंतू महतो, प्रतिम महतो, चंद्रू महतो, जयहिंद महतो, पूजा प्रभारी कीर्तन महतो, कार्तिक भुइंया, कैलाश महतो, अरविंद कुमार, पदुम महतो, डोमन महतो, चंदा प्रभारी रविन्द्र लाल, सरजू भुइंया, सहादेव साव, राजेंद्र महतो, तुलेश्वर महतो, संगठन मंत्री मदन महतो, ललन कुमार, बंधन महतो के अलावा दर्जनों लोग अपना योगदान दे रहे हैं।
