हजारीबाग; बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त,पुलिस कप्तान दल-बल संग झंडा चौक पर किया मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल में पानी कि बौछार, आंशु गैस का गोला, गोली चलाकर उपद्रवी को किया सचेत

झंडा चौक पर पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी बकरीद पर्व को लेकर लगभग आधे घंटे तक मौक ड्रिल किया गया। इस मौक- ड्रिल में पहले उपद्रवी (पुलिस के ही लोगों द्वारा तैयार डमी उपद्रवी)को सतर्क किया गया,पुनः लाठी चार्ज कर उपद्रवकारी लोगों को भाग जाने पर मजबूर किया।

उपद्रवकारी लोगों द्वारा हल्ला हंगामा और नारा पूरा जोश से बुलन्द करने लगा पुलिस बल उपद्रवकारी को भागने के लिए आंशु गैस का इस्तेमाल किया, वाटर कैनन से पानी की बौछार किया गया।तब भी उपद्रवी भिगते रहे पानी की चोट सहते आगे बढ़ते रहे ऐसी स्थिति से निबटनने के लिए कमाण्ड दे रहे पदाधिकारी जवान को गोली चार्ज का आदेश (मौकड्रिल में) दी गई। इस गोली से घायल उपद्रवी को एम्बुलेंस से उपचार के लिए अविलम्ब ले जाते दिखे।

ऐसी मौक ड्रिल पहली बार हुआ जिसेआमजन उत्सुकता में देखते रहे। मौकड्रिल करने पश्चात हजारीबाग उपायुक्त और पुलिस कप्तान हमारे संवाददाता को बताये पर्व के दरम्यान शहर का माहौल, शांति व्यवस्था बनी रहे।शहर का माहौल बनाये रखने में सहयोगी बने।पर्व उल्लास,शांति पूर्ण माहौल में मनाये।शहर का माहौल बना रहे।

माहौल को बिगाड़ने की सोच रखने वाले सचेत रहे अन्यथा प्रशासन की नजर ऐसे लोगों पर रहेगा। अन्त में उपायुक्त, पुलिसकप्तान सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस बल सभी फ्लेग मार्च जामा मस्जिद होकर आगे शहर में निकाला गया।

Leave a Comment

7k Network

Read More