हज़ारीबाग; मेरु रखोतिया बना शराबियों और गंजेडियों का अड्डा।

हज़ारीबाग; मेरु रखोतिया बना शराबियों और गंजेडियों का अड्डा।

सदर प्रखंड के मेरु रखोतिया में शराबी और गंजेड़ी लोगों का अड्डा बन गया है खाली शराब के बोतल इधर-उधर फेंक कर फोड़ देते हैं जिससे अगल-बगल के लोग परेशान हैं। 
बता दें कि मेरु पंचायत के पूर्णाडीह से सटे रखोतिया में असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब और गांजा पीने का अड्डा बन गया है अगल-बगल मौजूद घर के वेक्तियों एवं बकरी चराने वाली महिलाओं ने बताया कि आए दिन यहां पर शराब और गांजा पीने के लिए मोटरसाइकिल से लड़के लोग आते रहते हैं और नशे में चूर रहते हैं जिससे डर का माहौल बना रहता है बहुत सी महिलाएं इन असामाजिक तत्वों के डर से बकरी चराने नहीं जाते हैं। 
इन लोगों के द्वारा बताया गया कभी-कभी ये लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं और शराब की बोतल फोड़ कर अगल-बगल फेंक देते हैं जिससे हम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मेरु के ग्रामीण प्रशासन और पंचायत के प्रतिनिधियों से इस पर ध्यान देने और कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।

Leave a Comment

7k Network