उत्तम यादव गिरोह के नौ अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने अपराधियों का कराया हजारीबाग की सड़कों पर परेड

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दिए जानकारी

गिरफ्तार अपराधियों ने श्री ज्वेलर्स में चलाई गोली काण्ड की संलिप्तता को स्वीकारा

कुख्यात अपराधी उत्तम यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य काला रंग के पल्सर मोटर साईकल पर हथियार बन्द दो लड़का एवं एक ग्रेंड विटारा कार में अपने 5-6 साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग शहर के संत कोलम्बस कॉलेज रोड में घुम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसकी अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु पूर्व में गठित सदर थाना काण्ड संख्या 174/2025 में अमित आनंद,भा.पु.से.,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (SIT)गठित कर त्वरित कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया।

संत कॉलंबस से बस स्टैण्ड कि तरफ आने वाली रोड में एंटी क्राइम चैकिंग अभियान चलाया एवं उक्त सूचना का सत्यापन प्रारंभ किया गया।इसी बीच एक काला रंग का पल्सर जिस पर दो युवक सवार था और उसके पीछे एक ग्रंड विटारा कार आते दिखा।पुलिस बल के द्वारा रोकने का ईशारा करने पर सभी व्यक्ति गाड़ी के साथ भागने लगा।

सशस्त्र बल द्वारा उसका पीछा करते हुए मोटरसाइकिल और कार को रोक लिया गया।दो युवक को भागने के क्रम में घेर कर पुलिस बल द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया।पकड़ाया युवक से नाम पुछने पर 1) शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर, 2) मनीष यादव तथा पकड़ाया कार के युवक अपना नाम 1)मुकेश कुमार सोनी,  2) राहुल कुमार वर्मा, 3) शुभम अग्रवाल, 4) गोलु कुमार 5) रवि रौशन कुमार बताया।पकड़ाया व्यक्ति के जाँच करने पर सभी के पास से बरामद सामान-9mm पिस्टल,एक लोडेड 7.65 mm का पिस्टल,मैगजीन में 02 राउण्ड 7.65mmका जिन्दा गोली लोड तथा एक मोबाइल,9 mmजिन्दा गोली,KF8mmजिन्दा गोली,मोबाइल,मोटरसाईकल,ग्रांड विटारा गाड़ी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से विशेष पुछताछ करने पर बताया गया कि सभी साथी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव,पिता कन्हाई यादव,साकिन-सुरही मुहल्ला,थाना सदर,जिला-चतरा के गिरोह के सक्रिय सदस्य है जो उसके इशारे पर अपराधिक षडयंत्र के तहत हत्या,रंगदारी,लुट,फायरिंग इत्यादि घटना को अंजाम देने का काम करता है।उत्तम यादव के इशारे पर ही हजारीबाग स्थित श्री ज्वेलर्स में उक्त हथियार,मोटरसाईकिल,कार का प्रयोग कर जान मारने के नियत  से रंगदारी लेने हेतु फायरिंग किया था।

इसके निशानदेही पर श्री ज्वेलर्स फायरिंग में शामिल अन्य दो अभियुक्त नितिश कुमार,पिता-रामचन्द्र यादव,एवं बादल कुमार सिंह,पिता-मनोज कुमार सिंह को करमटोली रांची से गिरफ्तार किया गया।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धारा में कारा भेजा गया।  मौके परछापामारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, सदर थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह, पेलावल इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, दारू इंस्पेक्टर शाहीद रजा, गिद्दी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश,  निशांत केरकेट्टा कटकमदाग थाना, मुकेश कुमार सिंह सदर थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network