
इचाक : मोहर्रम पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के दरिया चौक में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया। बैठक मे दोनो समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
क्षेत्र के 12गांव से निकलने वाली जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।अंचलाधिकारी ने अखाड़ा धारियों से त्यौहार में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी धर्मप्रेमियों से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पूर्वी जीप सदस्य रेणु देवी ने कहा कि एक दूसरे समुदाय के प्रति जलनशीलता की भावना को छोड़कर अच्छे से पर्व मनाए और क्षेत्र में मिसाल कायम करें। वहीं थाना द्वारा संवेदनशील स्थान मांगुरा करियातपुर में पुलिस बल एवं चौकीदारों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया एवं किसी भी तरह का अनहोनी ना हो जिसको लेकर ड्रोन से निगरानी किया गया।








