दारू थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च, ड्रोन से की जा रही निगरानी

दारू (हजारीबाग)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर दारू थाना क्षेत्र में बीडीओ हारून रशीद, सीओ रामबालक कुमार तथा थाना प्रभारी सफीक खान के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार सहित संवेदनशील इलाकों में किया गया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी भी रखी जा रही है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

Leave a Comment

7k Network