हज़ारीबाग; दारू प्रखंड में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल।

हज़ारीबाग; दारू प्रखंड में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल।

दारू प्रखंड के झुमरा सांस्कृतिक भवन के प्रांगन मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी स्वागत सह मिलन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके एवम पुष्पमाला पहनाकर किया गया। मंच का संचालन नरेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य जैसे अशोक कुशवाहा, मोहम्मद फारुख, अजीत कुशवाहा, भोला तूरी एवं अन्य सदस्यों ने बीजेपी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गई है जिसके कारण अन्य पार्टियों के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। यदि भ्रष्टाचार पर लगाम ना लगाया गया तो हमारी पार्टी प्रखंड से लेकर जिला घेराव का कार्य करेगी। सदर विधायक श्री मनीष जयसवाल ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार गरीबों की दर्द को नहीं समझ रही है। हम लोग कांग्रेस मुक्त भारत के साथ-साथ कांग्रेस मुक्त दारू प्रखंड बनायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शासन नहीं बल्कि सेवा करने आई है। 

मुख्य अतिथि सांसद श्री जयंत सिन्हा ने अपने भाषण मे कहा कि धनतेरस के दिन कांग्रेस पार्टी के प्रखंड सचिव अशोक कुशवाहा का भाजपा परिवार में शामिल होने से सोने के सिक्के मिलने के बराबर है। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की ओर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी भलाई के लिए और अन्य दल मलाई के लिए काम करती है। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता नरेश कुशवाहा, दामोदर सिंह, अर्जुन शाह, मूलचंद, रेणुका, रोशन सिन्हा, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, बसंत नारायण, बसंत सिंह, वीरेंद्र यादव, राम कुशवाहा, सोनी कुशवाहा, पप्पू ठाकुर एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network