पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, पुलिस प्रशासन को दिया था खुली चुनौती

बीते माह हजारीबाग में एक ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को दिया था खुली चुनौती।

पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया।

यहां बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था। उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है।

Leave a Comment

7k Network