हुटपा छठ घाट की विद्युत सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र, थाना प्रभारी ने पत्नी संग दिया अर्घ्य

आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा का आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। हुटपा छठ घाट इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। बजरंग दल हुटपा की ओर से घाट परिसर की भव्य सफाई और मनमोहक विद्युत सज्जा की गई थी। लगभग एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर अफज़ल लाइट एंड साउंड द्वारा की गई रोशनी की सजावट देखते ही बनती थी।

श्रद्धालुओं की भीड़ से घाट पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर मुफ़्फ़सिल थाना प्रभारी रौशन बरनवाल अपनी पत्नी के साथ उपस्थित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। थाना प्रभारी ने न केवल धार्मिक रूप से भागीदारी निभाई बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था का भी स्वयं निरीक्षण किया।


छठ पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष कमल प्रसाद, उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सचिव रुद्र प्रताप सिंह (पप्पू सिंह), उपसचिव धीरज पुरी, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंह (लड्डू सिंह), उपकोषाध्यक्ष अबोध कुमार यादव, संरक्षक रोहित पुरी, अभिभावक दीप कुमार पाठक, संगठन मंत्री राकेश प्रसाद, मो. अमजद, उमेश राम, सुनील प्रसाद, कैलाश प्रसाद समेत बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ताओं  पिंटू प्रसाद, हेमराज राम, सिकंदर यादव, निरंजन पुरी, राजू प्रसाद, रोहन राम, भीम प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दयाल प्रसाद, रुपू ठाकुर, विकास पाठक, सरवन राम, अनुज राम — का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

7k Network