
हजारीबाग के सुप्रसिद्ध सूफी संत हज़रत दाता मदारा शाह रहमतुल्लाह अलैह के 368वें उर्स मुबारक के मौके पर शुक्रवार को अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में मौजूदगी रही। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद की अगुवाई में जिला बोर्ड चौक से पैदल जुलूस की शक्ल में चादरपोशी के लिए लोग मजार शरीफ पहुँचे।
चादरपोशी के दौरान सरफराज अहमद ने कहा कि दाता मदारा शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर झारखंड के विकास के लिए प्रयासरत हैं और दुआ करते हैं कि राज्य और अधिक तरक्की करे, खुशहाल बने और लोगों में आपसी मोहब्बत बनी रहे।” इस मौके पर उपस्थित अकीदतमंदों ने राज्य में अमन, चैन, भाईचारे और एकता की दुआ मांगी।
जुलूस में शामिल लोगों ने नारे-ए-तकबीर वा दममदार बेड़ा पार और दरूद-सलाम के साथ माहौल को सूफियाना बना दिया।
कार्यक्रम में झामुमो के नगर अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद , वार्ड 1 के नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद, वार्ड 3 के नगर सचिव महमूद आलम , मीडिया प्रभारी आदिल खान 31 वार्ड के कुर्बान अली, परवेज आलम, एजाज आलम, वार्ड 28 के अक्साश अली हसन, सचिव मोहम्मद शहज़ाद, मोहम्मद तस्लीम,वार्ड 30 के तनवीर आलम, शालिद रिज़वी, असलम खान, मोहम्मद इक़बाल, भोलू, इरफान सही, ताबरक हुसैन, फै़याज़ अहमद, सोनू, वार्ड 29 के हसन रज़ा, फै़जान, आलमगीर आलम, लक्की, साजिद कमाल, प्रिंस खान, मोहम्मद मुस्ताक, अली रज़ा रहबर, आरिफ खान, मोहम्मद मुराद, ग़ज़ाली खान, मासूम रज़ा, गुफरान, सद्दाम , तराना परवीन, शमशेर आलम, गुलाम वारसी, वार्ड 33 के सलीम,अब्दुल सत्तर , वार्ड 2 के ग़ज़ाली, वार्ड 24 के इरफान ,ताबरक, फायाज, रिजवान अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक माहौल, इबादत और दुआओं की गूंज से शहर का फिज़ा महक उठा।








