कोल इंडिया लिमिटेड के नए चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री बी. साईराम को, युवा नेता सोनू इराकी ने दिया हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कोल इंडिया लिमिटेड के नए चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री बी. साईराम को युवा नेता सोनू इराकी एवं समस्त मजदूर वर्ग की ओर से दिया हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर युवा नेता सोनू इराकी ने कहा कि श्री बी. साईराम का व्यापक अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व कोल इंडिया लिमिटेड को नई मजबूती प्रदान करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके सशक्त मार्गदर्शन में कंपनी निरंतर प्रगति करते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगी।

उन्होंने आगे कहा कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में मजदूरों के हित, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ठोस और सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे कार्यसंस्कृति और अधिक सुदृढ़ व मानवीय बनेगी।

सोनू इराकी ने यह भी कहा कि श्री बी. साईराम के पदभार संभालने से क्षेत्र के विस्थापितों एवं रैयतों में रोजगार को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि कोल इंडिया लिमिटेड के मजदूरों के हित में बेहतर नीतियां एवं कानून बनाए जाएंगे, जिससे मजदूरों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

अंत में युवा नेता सोनू इराकी एवं समस्त मजदूर वर्ग ने श्री बी. साईराम के सफल, उज्ज्वल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment

7k Network