सरस्वती ज्ञान मंदिर मेरू में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू गांव में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर मेरू में 77वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण के लिए पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि श्री अर्जुन प्रसाद, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता, श्री रुद्रेश्वर  महतो, श्री शमसुद्दीन अंसारी, मोहम्मद जमरूद्दीन अंसारी, मेरू के पूर्व मुखिया श्री राजीव प्रसाद मेहता, प्रेम राम, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।

विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंग्लिश स्पीच, हिंदी भाषण,  स्टंट, लोक नृत्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , पानी बचाओ ,शिक्षा के महत्व पर नाटक में बच्चों ने अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के महिला अभिभावकों एवं पुरुष अभिभावकों के लिए गेम करवाया गया जिसमें सभी अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि गणों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा  विद्यालय के अभिभावकों को जज बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि नारायण प्रसाद, प्राचार्या श्रीमती गुंजा देवी, उप प्राचार्या रेखा कुमारी, भारती कुमारी, सरिता कुमारी, चमेली कुमारी, इंदु कुमारी सुरेश पासवान, बिन्नी कुमारी, प्रिया कुमारी, अर्चना कुमारी, पुष्पा कुमारी अजय कुमार शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा सभी अभिभावक्कल उपस्थित थे विद्यालय के प्राचार्य हरि नारायण ने अच्छा के महत्व को समझाते हुए इस लोकतंत्र के इस त्यौहार में सभी अभिभावकों ग्राम वासियों शिक्षक शिक्षिका ऑन एवं संपूर्ण देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Comment

7k Network