
सदर प्रखंड स्थित मनन विद्या निकेतन अमनारी, डंडई के दसवीं के विद्यार्थियों के साथ आज विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 38 विद्यार्थियों को विदाई कर उनके भविष्य उज्जवल की कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजहर अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में बेहतर सफलता प्राप्त कर अपने अभिभावक, शिक्षक और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी विद्यालय से 38 विद्यार्थी दसवीं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

सभी बच्चे दसवीं बोर्ड में बहता रिजल्ट करने और उनके अच्छे जीवन का कामना करता हूं। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर रिजल्ट लाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षक सुचित कुमार सिंह, इंतेखाब अलि, सुनिल कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, मेमुन निशा, शम्मा पवरीन, नाजिया परवीन, रोजी परवीन, शाहिना परवीन, मुस्कान कुमारी, आदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, मासुम कुमारी और विद्यालय के बच्चों उपस्थित थे।








