हजारीबाग पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम लोगों की सुनी जन समस्याएं।
हजारीबाग में आज झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम अपने तय समय पर कांग्रेस ऑफिस में पहुंचे वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों का जनसंवाद और लोगों के विचार सुनने के लिए अपना समय दिया जहां लोगों ने अपना अपना ज्ञापन सौंपा वहीं कुछ लोगों ने हजारीबाग जिले के कांग्रेस विधायकों से नाराज दिखे।
वहीं जो मुख्य हजारीबाग की समस्या थी जिसमें टोल प्लाजा में अवैध रूप से पैसे की वसूली हजारीबाग वासियों से किया जा रहा है इसको बंद करने को लेकर बात कही गई दूसरा हजारीबाग शहर में अवैध रूप से नाली नाला तालाब का अतिक्रमण किया जा रहा है उस पर रोक लगाया जाए जिसमें मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे अवैध अतिक्रमण को बंद किया जाए एक टास्क फोर्स का गठन कर इस पर काम किया जाए जहां पानी का आवागमन है वहां अतिक्रमण को रोका जाए।
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा झारखंड बने 21 साल बीत गया जिसमें 17 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और बीच-बीच में एक-दो महीना 14 महीना झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार रही और एक बार 18 महीना और अब इस बार महागठबंधन की सरकार बनी है और अब झारखंड बनने के बाद विवाद चलता आ रहा है चाहे यहां नियोजन नीति हो या भाषा को लेकर हो लेकिन हमारी सरकार हर एक बिंदु पर जनता की राय लेकर यहां के लोगों के हित को लेकर काम कर रही है।








