हज़ारीबाग; सिलवार में फिर एक बार चोरों ने कपड़े की दुकान में किया हाथ साफ।

हज़ारीबाग सिलवार में फिर एक बार चोरों ने कपड़े की दुकान में किया हाथ साफ।

हजारीबाग सदर प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार खुर्द मैं बीती रात्रि चोरों ने बड़े पैमाने पर राजेश प्रसाद पिता प्रसादी प्रसाद के पूजा ड्रेसेस दुकान से रात को कट्टर से ताला काटकर लाखों के कपड़े वा नगद चोरी कर लिया।

दुकान के मालिक राजेश प्रसाद ने बताया कल ही दुकान में माल उतारा गया था जिसमें साड़ी, दुल्हन साड़ी, जीन्स, गंजी, जांघिया, बच्चे का कपड़ा, टी-शर्ट, ट्रोजर था तकरीबन 15 से 20 लाख का कपड़ा और नगदी सभी दुकान से रात में कटर से ताला काटकर चोरी कर ले गए इस बात की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दे दी गई है।

बताते चलें के सिलवार से कुछ दिन पहले ही बीएसएफ कर्मी के घर से और उनके पड़ोसी के घर से भी चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था जिसमें बीएसएफ के सरकारी रायफल की भी चोरी हो गई थी जिसका अभी तक मुफस्सिल पुलिस के द्वारा उद्भेदन नहीं किया जा सका है आए दिन चोरों के मनोबल बढ़ते ही जा रहे हैं और कुछ दिनों के अंतराल के बाद चोरी को अंजाम दिया जा रहा है जिला प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Comment

7k Network