हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार।
हजारीबाग पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें ओमप्रकाश सिंह उर्फ सनी सिंह उर्फ भाटा सिंह उम्र करीब 26 वर्ष पिता शैलेंद्र सिंह पता- कन्हरी हिल प्रयास गली थाना कोर्रा हजारीबाग और जयनाथ हर्ष उम्र 27 वर्ष पिता रामदेव रविदास पता- शाहपुर थाना कटकमसांडी वर्तमान पता मरियम कॉलोनी थाना कोर्रा हजारीबाग।
दोनों अभियुक्तों को टाटा इंडिगो मांजा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02T 4700 के साथ 100 बोतल कोरेक्स फैंसी डील,30 पुड़िया ब्राउन शुगर( वजन करीब8.23 ग्राम), सैमसंग कंपनी का काला रंग का एक मोबाइल, एक एप्पल आईफोन कंपनी का सफेद व गुलाबी रंग का मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इस छापेमारी दल में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग श्री महेश प्रजापति, कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के साथ कोर्रा थाना रितेश कुमार, सुदीप कुमार पांडे, राजकुमार प्रजापति, विकास कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह के साथ तकनीकी शाखा हजारीबाग शामिल थे।
दिनांक 30 जनवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग के कार में कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं ब्राउन शुगर लेकर कन्हरी हिल रोड की ओर से आ रहे हैं और माउंट फोर्ट स्कूल के समीप मरियम कॉलोनी में खरीद बिक्री करने वाले हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया उक्त छापामारी दल के द्वारा माउंट फोर्ट स्कूल के समीप चेकिंग लगाया गया तत्पश्चात चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की कार को विधिवत तलाशी लेने के क्रम में दो व्यक्तियों को प्रतिबंधित नशीली दवा एवं ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना कांड संख्या 16?22 दिनांक 31 जनवरी 2022 धारा 21(b)(c)22(b)(c)29 NDPC ACT दर्ज किया गया.








