हज़ारीबाग; प्रेस वार्ता में सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा वर्ष 2021 के दौरान की गई प्रशिक्षण गतिविधियों एवं प्रशासनिक उपलब्धियों का पेश किया गया विवरण।

सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा वर्ष 2021 के दौरान की गई प्रशिक्षण गतिविधियों एवं प्रशासनिक उपलब्धियों का विवरण: (01st JAN 2021 TO 31st DEC 2021)

1 परिचय
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, की स्थापना, 18 नवम्बर 1966 को लेफिटनेंट कर्नल आर0 पी मैकिलिफ द्वारा हजारीबाग शहर में की गई, बाद में इसे मेरू स्थानांतरित किया गया। टी0सी0एस, मेरू हजारीबाग, सीमा सुरक्षा बल के तीन मुख्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। यह संस्थान Counter Insurgency and Commando एवं Explosive Detection and Handling मे प्रशिक्षण देने के लिए भारत सरकार का राष्ट्रीय स्तर पर Centre of Excellence होने के कारण राष्ट्रीय महत्व का दायित्व प्राप्त सीमा सुरक्षा बल का अग्रणी केन्द्र है।

प्रारंम्भ में यह प्रशिक्षण संस्थान सीमा सुरक्षा बल की 25 बटालियनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थापित किया गया था, वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल के विस्तार उपरांत यहाँ पर दो प्रशिक्षण केन्द्र – टी0सी0एस0 (प्रशिक्षण क्रेन्द्र एंवम् विद्यालय) एवं एस0टी0सी (सहायक प्रशिक्षण केन्द्र) स्थापित किये गए हैं और प्रत्येक केन्द्र की बागडोर महानिरिक्षक द्वारा संभाली जा रही है।

दोनो ही केन्द्रों में सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बलों जैसे की सी0आर0पी0एफ0, सी0आई0एस0एफ0, एस0एस0बी0, आई0टी0बी0पी0, रेलवे सुरक्षा बल इत्यादि एंव राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की पुलिस बलों एवं आई0आर0बी0 वाहिनी के प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अतिरिक्त यहाँ मित्र राष्ट्रों नेपाल, बांग्लादेश, भुटान आदि के प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षित किया जाता हैै। इस संस्थान में बल के कार्मिकों की पेशेवर गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिये जाते है जो कर्तव्य के यथोचित निर्वाहन एंवम बल के लक्ष्यों को केंद्रित कर बनाए गए हैैं।

2 वार्षिक प्रशिक्षण कैलेण्डर का कार्यान्वयन
(क) प्रशिक्षण क्रेन्द्र एंवम् विद्यालय
– वर्ष 1966 से अपनी स्थापना से लेकर अभी तक यह प्रशिक्षण क्रेन्द्र एंवम् विद्यालय 61157 प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रोफेशनल विषयों पर प्रशिक्षित कर चुका है जिनमें 553 विदेशी प्रशिक्षु भी सम्मलित है । वर्ष 2021 में कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से सफलता पुर्वक निपटते हुए वार्षिक प्रशिक्षण कैलेन्डर के अनुसार 41 ट्रेनिंग कोर्स चलाये गए जिसमें 2577 कार्मिकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूरी तरह पालन करते हुए प्रशिक्षित किया। वर्तमान में 117 आई0आर0बी प्रशिक्षणार्थी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

(ख) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग अपनी स्थापना से लेकर अभी तक 30263 प्रशिक्षुओं को बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। इसके अतिरिक्त कुल 14253 कार्मिकों विभिन्न प्रोफेशनल विषयों पर प्रशिक्षित कर चुका है जिनमें 375 विदेशी प्रशिक्षु एवं 995 अन्य केन्द्रीय बलों के प्रशिक्षु भी सम्मलित है।

वर्तमान में कुल 1487 नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जो अब अपने अंतिम चरण में हैं। साथ ही 153 प्रशिक्षु एन0एस0जी0 की प्री-इन्डेक्शन ट्रेेनिंग पा रहे हैं।

3. आई0 एस0 ओ0 9001-2015 प्रमाणित संस्थान को भारत सरकार द्वारा “सेन्टर ऑफ एक्सलेंस्“ की मान्यता प्रदान की जिसमें सी0आई0-सी0डी0ओ0 एंव बी0डी0 कोर्स शामिल है। संस्थान की इन्ही विशेषताओं के कारण केन्द्र को दिनांक 02 मार्च 2021 को आई0 एस0 ओ0 9001-2015 प्रमाणित संस्थान का दर्जा दिया गया है।

4 फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत गतिविधियाँ
फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कोविड 19 से उत्पन्न चुनौतिपूर्ण प्रशिक्षण वर्ष में शारिरिक फिटनेस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सी0सु0बल, हजारीबाग द्वारा नियमित अन्तराल पर शारिरिक प्रबलता हेतू अभियान चलाए गए, जिसमें दोनो संस्थानों में उपस्थित सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक एवं परिवारजनों ने भाग लिया।
क. 16 अगस्त 2021 – 10 किलोमीटर साईक्लॉथन।
ख. 17 अगस्त 2021- 10 किलोमीटर वाकाथॉन ।
ग. 21 सितम्बर 2021 – 10 किलोमीटर साईक्लॉथन।
घ. 01 अक्टुब्र 2021 – 15 किलोमीटर वाकाथॉन ।
ड. 02/10/2021 को फिट इंडिया -“आजादी की दौड” कार्यक्रम के दौरान बल के अधिकारियों व अन्य कार्मिकों द्वारा 30 किलोमीटर वाकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें बल के कार्मिकों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

5 स्वच्छ भारत मिशन
स्वच्छता अभियान के तहत सीसुबल, हजारीबाग द्वारा हजारीबाग के सदर अस्पताल व आस-पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बल के कार्मिकों ने कूड़े कचरे के ढ़ेरों से शहर को राहत दिलाने की और पहल की। सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2021 तक विषेष स्वच्छता पखवाडा मनाया गया। इस पखवाडे का प्रारंभ दिनांक 01 दिसंबर 2021 को स्वच्छता शपथ के साथ हुआ जिसमे वर्ष भर में 100 घंटे हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने का प्रण लिया गया।

दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को 10 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्मिकों ने लोगों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अपने आस-पास के इलाके को साफ रखने के लिए जागरुक किया गया।

6 “आजादी का अमृत महोत्सव”
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वाधीन भारत की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए चलाए गए “आजादी के अमृत महोत्सव” को सी0सु0 बल, मेरु द्वारा 30 सितंबर, 01 अक्टूबर एवं 02 अक्टूबर 2021 तक हजारीबाग के टाउन हॉल एवं विनोबा भावे युनिवर्सिटी एवं सीमा प्रिया हॉल में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पोस्टर डिस्पले का आयोजन किया गया।

7 प्रहरी कौशल विकास योजना
– बल मुख्यालय, सी0सु0 बल के आदेशानुसार, प्रहरी कौशल विकास योजना के तहत मेधावी फाउंडेशन, हजारीबाग के सहयोग से दिनांक 02 अगस्त 2021 से 12 नवंबर 2021 तक 02(Data entry & Electriction) के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कोर्स चलाये गए जिसमे कुल 34 अभ्यार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

8 पर्यावरण संरक्षण एंवम् उत्थानण्
(क) – वर्ष 2021 में 52000 पौधे लगाने के अपने लक्ष्य को सी0सु0 बल, मेरु द्वारा वन विभाग कर्मियों के सहयोग से कैम्प व आस-पास के इलाके में पौधारोपण कर सफलतापूर्वक पूरा गया। इसके अतिरिक्त के एल पी रॉंची, के एल पी गया, सीलवार रेंज एवं सीतागढ फायरिंग रेंज मं भी पौधारोपण किया गया।
(ख) संस्थान को प्लास्टिक मुक्त किया गया है, इसके स्थान पर कार्मिकों द्वारा कपड़ा/पेपर बैग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

9 प्रवासी पक्षियों का स्थाई आश्रय स्थल –

कैम्पस में संरक्षित 06 झीलें प्रवासी पक्षियों का स्थाई आश्रय स्थल है। यहाँ नवंबर माह के अंत या दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंच जाते हैं। यहाँ पर आने वाले पक्षियों में रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, कॉमन पोचर्ड, बार हेडेड गूज, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब और इंडियन कॉर्माेरेंट प्रमुख है । जोकिं मंगोलिया, तिब्बत, लद्दाख और चीन से आते हैं। यह पक्षी यहाँ पर तीन से चार महीने बिताते हैं एवं प्रजन्न उपरांत मार्च के बाद ये यहाँ से वापस लौट जाते हैं।

10 विशेष व्याख्यान –

06 दिसम्बर 2021 06 दिसम्बर 2021 को अफगानिस्तान
संकट से उत्पन्न चुनोतियों विषय पर प्रख्यात वक्ता डॉ बंशीधर प्रसाद रूखैयार,
पूर्व रजिस्ट्रार विनोबा भवे विश्वविद्यालय हजारीबाग को आमंत्रित कर विशेष
व्याख्यान व चर्चा आयोजित की गई ।

11 स्थानीय युवाओं की भर्तीं
वर्ष 2021 के दौरान पुरे राष्ट्र में कोविड 19 महामारी का प्रकोप रहा समुचे देश वासियों को अकल्पनीय परेशानी का सामना करना पडा । इस संस्थान ने अपना दायित्व निभाते हुए बल मुख्यालय के निर्देषानुसार दिवंगतो के आश्रितों के लिए विशेष अनुकम्पा भर्ती अभियान बिना अवरोध के चलाये।
कुल 22 अभ्यार्थियों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त आरक्षक जी0डी भर्तीें झारखण्ड राज्य कुल 723 अभ्यार्थीयों को अप्रेल 2021 माह में नियुक्ती की गई।
वर्ष 2021 के दौरान सीमा सुरक्षा बल में पैरा मेडिकल स्टाफ एवं वेटनरी स्टाफ की भर्ती प्रकिया के लिए 988 अभ्यार्थियों के अवेदन पत्रों की जाँंच की गई एवं लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई जिसमें 426 सम्मलित हुए।
साथ ही वर्ष 2021 के दौरान सीमा सुरक्षा बल, एयर विंग में आरक्षक स्टोर मैन के पद की भर्ती प्रकिया के लिए 784 अभ्यार्थियों के अवेदन पत्रों की जाँंच की गई।

12 विशेष उपलब्धियाँ एवं आयोजन
– वर्ष 2021 में लगातार तीसरी बार हिन्दी के कार्य क्षेत्र में प्रथम आने पर राजभाषा शिल्ड से सम्मानित किया गया।
– वर्ष 2021 में प्रथम बार टी0सी0एस ने अन्तर सीमान्त विडियोंग्राफी एंव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
– संस्थान में दिनांक 24 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक अन्तर सीमान्त एंटी सेबोटाज चैक प्रतियोगिता (Anti sabotage competition) आयोजित की गई। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के कुल 11 सीमांत मुख्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
– एस0टी0सी0 द्वारा दिनांक 27 अक्टुबर 2021 से 29 अक्टुबर 2021 तक अन्तर सीमान्त वॉली बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सीमा सुरक्षा बल के 11 सीमान्तों की टीमों ने हिस्सा लिया।

13 राज्याल, झारखण्ड का दौरा- 01 दिसम्बर 2021 को सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री रमेश बैस, राज्यपाल, झारखण्ड का मेरू परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित हुए।

14 कोरोना काल में कम्युनिटी सर्विस।
15 कोरोना काल में कम्युनिटी सर्विस।
– महामारी की दुसरी लहर के प्रारंभ से ही मेरु कैम्प द्वारा आस-पास के नागरीकों को सजग करना, सेनिटाइजर एवं मास्क आदि प्रदान किया गया ।
– 3297 कार्मिकों एवं परिजनों का सी0सु0बल अस्पताल में संक्रिय कोविड 19 केन्द्र में टीकाकरण किया गया।
– सदर अस्पताल हजारीबाग में दिनांक 11 मई 2021 से 25 अगस्त 2021 तक रोजाना 200 लोगो के लिए निशुल्क खाने का वितरण किया गया।
– 3000 मास्क, 300 लीटर सेनीटाईजर एवं 100 पी0पी0ई0 किट का वितरण आसपास के ग्रमीणों के मध्य किया गया।
– कोरोना महामारी से बचाव, रोकथान एवं फैलाव से बचने के तरीकों से नजदीक रहने वाले ग्रमीणों को अवगत करवाया गया।
– विशेष स्थानीय खरीद मुहिम – जहाँं मेरू कैम्प में औसतन 600 के लगभग
परिवार के अलावा 850 कार्मिक तथा 300 से 400 प्रशिक्षु हमेशा रहते हैं। पिछले वर्ष 1500 नवआरक्षक रंगरूट आदि कुल मिलाकर 3600 से अधिक की संख्या में मेरू परिवार ने प्रशासन की तरफ से चलाई गई स्थानीय खरीद मुहिम में अपना योगदान दिया।
– दैनिक तौर पर औसतन 50 से 60 निमार्ण कार्यो में पूरे वर्ष के बिना किसी बाधा के कार्यरत रहे।
– 150 से 160 लोग प्रशिक्षण संबंधी कार्यो में पूरे वर्ष के बिना किसी बाधा के कार्यरत रहे।

16 सिविक एक्शन कार्यक्रम
क गांव कवालु, प्रखण्ड दारू में निःशुल्क सवास्थ्य जॉंच शिविर।
– 12 मार्च 2021 सिवकि एक्शन प्रोग्राम के तहत मॉडल ऑगनबाडी सह नर्सरी स्कुल केन्द्र, गांव कवालु में सदर अस्पताल हजारीबाग के सहयोग से निःशुल्क जॉंच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 950 रोगी की जॉंच सीमा सुरक्षा बल के चिकिस्कों द्वारा की गई एवं निःशुल्क दवाई वितरित की गई।
ख मेरू बाजार हाट में प्याउ समर्पित।
– 10 मार्च बावा मेरू द्वारा निःशुल्क पेयजल वितरण केंद्र – बावा प्याउ सेवा मेरू बाजार को समर्पित किया गया।

17 जंगल सफारी
– 1189 एकड़ में फैले विशाल मेरू कैम्प परिसर का अधिकतर हिस्सा स्ाल एवं मिश्रित जंगल से ढका हुआ है। बीच-बीच में स्थित 06 झीलें इसे और खूबसूरत बनाती हैं। प्रकृति के इस अनूठे उपहार के प्रति संस्थान की कृतज्ञता प्रकट करते हुए, पर्यावरण जागरूकता एवं प्रोत्साहन के साथ-साथ मेरू परिवार को इससे और अधिक लाभान्वित करने के लिए पर्यावरण को और नजदीक से समझने एवं संरक्षण के प्रति मेरू परिवार को और अधिक जागरूक करने के लिए मेरू नेचर सफारी विकसित की गई।

18 कैम्पस सोन्दर्यकरण ( कुल लम्बाई 03 किलोमीटर जंगल के बीचों बीच )
(क) बच्चों के लिए मेरू कैम्प में बाल यातायात नियम जागरूकता पार्क का निर्माण।
(ख) मेनका केन्टीन विस्तार।

19 मेरू कैम्प में सीमा प्रहरी परिवारों के लिए 32 और नए आवासों का निर्माण
एवं अवांटन एवं 186 क्वार्टरों का जीर्णोंद्धार।
– वर्ष 2021 में सी0पी0डब्लू0डी0 द्वारा बनाए गए 32 नर्वनिर्मत टाईप -2, सरकारी आवासों जवानों को आवास हेतु समर्पित किये गए। इसके अतिरिक्त 186 क्वार्टर जीर्णोंद्धार के बाद आंबटियों को दिया गया और शेष 72 क्वार्टर पर कार्य चल रहा है जिन्हे जल्द आंबटित किया जाएगा।

20 शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन
सेन्ट स्टीफन स्कूल एवं बोधि ट्री स्कूल के विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र एंव विद्यालय ने शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया उन्हे हथियारों के संग्रहालय, आई0ई0डी संग्रहालय एवं सीमा सुरक्षा बल के कार्य एंव दायित्वों के विषय में विस्तार से बताया गया।

21 मेडिकल गतिविधियाँ
(क) कोविड 19 महामारी के दौरान, संस्थान के अस्पताल ने अपना दायित्व निभाते हुए इस के कैम्प के कार्मिको, प्रशिक्षणार्थियों एंवम परिवारों को इस महामारी के खतरों से सचेत रहने और बचाव के उपायों से अवगत कराया जिसके तहत नियमित अन्तराल पर लेक्चर चलाये गए साथ ही बोर्ड़ और बैनर से जानकारी उपलब्ध करवाई । इसके अतिरिक्त अवकाश से लौटने वाले कार्मिकों कीे क्वारन्टाईन व विशेष जाँच भी करवाई गई ।
(ख) वैक्सीनेशन ड्राईव – सीमा सुरक्ष बल मेरू कैम्प अस्पताल द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण केन्द्र की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए, निम्नानुसार टीकाकरण पूरा किया एवं जारी रखा हुआ है।
Strength First Dose 2nd Dose Booster dose
Total 3297 3297 3297 860

(ग) आयुषमान कार्ड – सभी कार्मिकों को आयुषमान कार्ड का वितरण किया गया है।

22 कवि सम्मलेन –
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें हजारीबाग परिक्षेत्र के गणमान्य कवियों और रचनाकरों ने भाग लिया।

23 बावा गतिविधियाँ
क 08 मार्च 2021 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
ख फिटनेस अभियान के तहत दिनांक 14 मार्च 2021 को साईक्लोथन का
आयोजन किया गया।
ग 05 मई 2021 को वृद्वो और विधवाओं को चिन्हित कर प्रत्येक को तकरीबन 20
किलोग्राम खद्य समाग्री के पैकट वितरित किए गए। इसमें रोजमर्रा उपयोग में
होने वाली वस्तुए जैसे चावल, आटा, दाल, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया।
घ 07 मई 2021 – बावा मेरू द्वारा हजारी बाग मे स्थित ओल्ड एज होम वृद्वाश्रम में
राहत सामग्री का वितरण किया गया।
ड 1 मई 2021 से 25 अगस्त 2021 तक सदर अस्पताल हजारीबाग में जरूरत मंद
लोगो व अस्पताल में भर्ती मरीजो के परिजनों के लिए दोपहर के भोजन के 200
पैकेट रोजाना वितरित किये गए।
च 05 जुन 2021 को परिवार कल्याण केन्द्र में बावा सदस्याओं द्वारा
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने सामाजिक दायित्तव का निर्वाह करते हुए
प्रौधारोपण किया ।
छ 08 जुन 2021 को मेरू कैम्प में विरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया
गया जिसमें विरांगनाओं के सम्मान के तौर पर उन्हे सम्मान सूचक उपहार भी भेंट
किए गए।
ज 13 जून 2021 को प्रहरी संगिनियों एवं उनके परिजनों के लिए योग सत्र का
आयोजन किया गया।
झ 13 जुलाई 2021 को बावा की पहल पर मेरू परिसर स्थिति परिवार कल्याण केन्द्र
में प्राथमिक चिकित्सा पर डॉ एस माझी, जी0डी0एम0ओ0, सी0सु0बल अस्पताल ने
व्याख्यान दिया।
ञ 28 जुलाई 2021 को प्रहरी संगिनियों के मध्य मेंहदी रचायन प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया।
ट 05 अगस्त 2021 को डॉ रमेश कुमार, सी0एम0ओ (एस0 जी0) के द्वारा प्रहरी
संगिनियों के लिए ब्वउइंजपदह । Combating Against Covid-19 पर विशेेष सेमिनार आयोजित
किया गया।
ठ 07 अगस्त 2021 को हरियाली तीज का त्योहार धूम धाम से मनाया गया।
ड 21 अगस्त 2021 को रक्षा बंधन त्योहार के उपल्क्षय में प्रहरी संगिनियों के
मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ढ 22 अगस्त 2021 को रक्षा बंधन के त्यौहार के मौके पर एकल विद्यालय और विद्या
मंदिर की बहनों ने सीमा प्रहरीयों की कलाई पर राखी बांधी व उनके सुरक्षित
जीवन की कामना की।
ण 27 अगस्त 2021 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेरू कैम्प
हजारीबाग के 05 वर्ष तक के बच्चों एवं बच्चियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
आयोजित की गई।
त शिक्षक दिवस के अवसर पर दिनांक 05 सितम्बर 2021 अंकुर प्ले स्कुल में बच्चें के
द्वारा शिक्षक दिवस को पुरे उत्साह से मनाया गया।
थ 11 सितम्बर 2021 को अंकुर प्ले स्कुल में बच्चों के लिए एवं द्वारा दादा दादी
दिवस को पूरे उत्साह से मनाया गया।
द 13 सितम्बर 2021 को डॉ0 एस डे, सी0एम0ओ द्वारा प्रहरी संगिनियों के लिए
”ट्रांसर्फोमिंग बॉडी इमेज” पर एक विशेेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
ध 18 सितंबर 2021 को परिवार कल्याण केन्द्र में “बावा” का 29 वां स्थापना
दिवस बडे हर्षोल्लास और धुमधाम से मनाया। इस अवसर पर मेरू परिवार की
प्रहरी संगिनियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
न बी0एस0एफ0 वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) के वर्ष 2021 के चरणबृद्व
कार्यक्रमों के अन्तर्गत दिनांक 26 अक्टुबर 2021 को परिवार कल्याण केन्द्र में डॉ0
सुचित्रा डे, सी0एम0ओ0, द्वारा बोन डेंसिटी एवं बोन स्वास्थ्य(Bone density and Bone health)
पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प 26 अक्टूबर 2021 को बावा मेरू द्वारा दिपावली के उपलक्ष्य में प्रहरी संगिनियों के
मध्य दीया सजाने, मोमबत्ती बनाने एवं भोजन के उपरांत परोसे जाने वाली मिठाई
आदि बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
फ 08 नवंबर 2021 को हजारीबाग स्थित, रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा संचालित
वृद्वाश्रम में जाकर वृद्वजनों से व्यक्तिगत तौर पर वार्तालाप कर मुफ्त चिकित्सा
शिविर भी लगाया गया व डॉ सुचित्रा डे ने वृद्वाश्रम वासियों का हैल्थ चैकऑप
कर आवश्यक दवाईयाँ दी।
ब 14 दिसम्बर 2021 को बावा मेरू द्वारा परिवार कल्याण केन्द्र में प्रहरी संगिनियेां
एवं बच्चो के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भ 29 दिसम्बर 2021 प्रहरी संगिनियों एवं बच्चों के लिए विशेष वर्कशॉप का
आयोजन किया गया जिसमें डॉ0 सुचेन्द्र डे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के द्वारा
बच्चों के प्रति सेक्स अपराध विषय पर व्याख्यान दिया गया।

Leave a Comment

7k Network