हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैम्प में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैम्प में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में 73वां गणतंत्र दिवस बडे हर्षों-उल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर बी0एस0एफ0 कैम्प, मेरू में दिनभर के श्रंखलाबद्व कार्यक्रमों की शुरूआत प्रातः 08ः30 बजे श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंम्भ हुई । संस्थान के कवार्टर गार्ड में आगमन पर श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक महोदय को कवार्टर गार्ड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों ने ध्वजारोहण उपरान्त उमंग व जोश से भरे एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व समृद्व जीवन एवम् उन्नत राष्ट्र के लिए सतत सजग एवं प्रयासरत रहने के आहवान के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दी। इसके पश्चात अनुष्ठानिक गार्ड एवं अन्य सभी कार्मिकों को मिठाई वितरण की गई।

इसके पश्चात श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने सी0सु0बल, मेरु स्थित अस्पताल का दौरा किया एवं उपचाराधीन सीमा प्रहरियों का हाल-चाल जाना व गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महोदय ने इन उपचारधीन रोगियों को ताजे फल भी भेंट किये। दोपहर 12ः00 बजे से मेरु परिसर स्थित अनंताचारी स्टेडियम में बडे खाने एवं देश भक्ति से औत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिमसें मेरू कैम्प के समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक, प्रशिक्षणार्थी एवं बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षक सम्मलित हुए। 

इस अवसर पर जॉज एंव ब्रॉस बैण्ड ने अपने संगीत व गायन प्रस्तुति से समाँ बांध दिया। मौके का विशेष आकर्षण रस्साकसी का मुकाबला रहा जिसे विशिष्ट प्रशिक्षण स्कूल ने जीता। प्रशासनिक विंग, एस0टी0सी0 तथा नवआरक्षकों की टीमों का प्रदर्शन भी यादगार लायक सराहनीय रहा।श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि भारत एक घर्म-निरपेक्ष देश है जिसमें अलग-अलग धर्म, समप्रदाय के लोग रहते हैं जो भिन्न-भिन्न रंगों से इसे और भी खुबसूरत बनाते हैं। विविधता में एकता ही हमारी ताकत का मूल मंत्र एवं पहचान है। 

हमारा संविधान माला के मजबूत धागे के तौर पर हम सब को एक साथ बखूबी जोड़े हुए है, जिसे हमें लगातार और मजबूत करना है। महानिरीक्षक ने सभी सीमा प्रहरीयों एवं उनके परिवारजनों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  सॉय 0600 बजे से सभी अधिनस्थ अधिकारी, अधिकारी मैस में परम्परीक जलपान के अनुष्ठान पर सम्मलित हुए, जिसमें परस्पर इस पर्व की खुशी को बढ़-चढ़ कर मनाया गया।

Leave a Comment

7k Network