हज़ारीबाग; बिजली के विकराल समस्या का समाधान करे राज्य एवं केंद्र सरकार – डॉ आरसी मेहता।

बिजली के विकराल समस्या का समाधान करे राज्य एवं केंद्र सरकार – डॉ आरसी मेहता

हजारीबाग- बिजली के विकराल समस्या को तत्काल समाधान करे केंद्र एवं राज्य सरकार। यह मांग हजारीबाग कांग्रेस विधायक प्रत्याशी २०१९ डॉ आरसी मेहता ने चिट्ठी लिखकर माननीय मुख्यमंत्री सह बिजली मंत्री श्री हेमंत सोरेन से किए ।

डॉ मेहता ने कहा कि DVC केंद्र सरकार की उपक्रम है जिसका लगभग 5.5 हजार करोड रुपए पूर्व रघुवर सरकार के द्वारा बकाया था डीवीसी केंद्र सरकार और झारखंड सरकार के अंतर्द्वंद में झारखंड वासी बिजली की समस्या से झुज रहे हैं। झारखंड की जनता सरकार के बच्चे के समान है माता का पिता का कर्तव्य है  सुविधाएं प्रदान करना। 

उसी तरह झारखंड सरकार का कर्तव्य बनता है अपनी जिम्मेदारियों को लेते हुए जनता को बिजली पानी स्वस्थ एवं सभी तरह का सुविधा प्रदान करें, महीनों से हजारीबाग में बिजली का हाहाकार मचा हुआ है रघुवर सरकार के नाकामियों के कारण सत्ता परिवर्तन हुआ है। जिसका स्मरण करते हुवे झारखंड सरकार सामर्थ्य अनुसार डीवीसी का बकाया राशि भुगतान कर, जल्द से जल्द बिजली समस्या का समाधान करें।  डीवीसी के तानाशाही रवैया अपनाने पर हम झारखंडी DVC को जल जमीन हवा पानी से बेदखल करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

7k Network