हज़ारीबाग; प्रतिबंध के बावजूद फल-फूल रहा शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार।

हज़ारीबाग; प्रतिबंध के बावजूद फल-फूल रहा शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार।
प्रतिबंध के बावजूद जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है। जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। शहर में कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है। खासकर निर्धन तबके के लोगों को मामूली हिस्से का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है।
इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

चोरी-छिपे चल रहा धंधा।
यह गोरखधंधा काफी पनप रहा है। चोरी-छिपे लॉटरी की बिक्री की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस गोरखधंधे से जुड़े कारोबारी खुद नहीं करोड़पति बन चुके हैं। जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। खासकर रिक्शा चालक, फुटपाथी दुकानदार आदि इन कारोबारियों की जाल में आसानी से फंस रहे हैं। शुरुआत में चंद हजार रुपए जीतकर लोग इन कारोबारियों से जुड़ रहे हैं और फिर बाद में धीरे-धीरे सारा रुपए कारोबारियों के पास चला जाता है।
नहीं हो रही कार्रवाई।
लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर के  विभिन्न चौक-चौराहों पर लॉटरी खरीदते-बेचते आसानी से लोग देखे जा सकते हैं। लेकिन, पुलिस की इस पर नजर नहीं पड़ रही है।
संवाददाता- राहुल कुमार की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network