हज़ारीबाग; गोरहर पुलिस ने एक अज्ञात महिला की शव को किया बरामद।

हज़ारीबाग; गोरहर पुलिस ने एक अज्ञात महिला की शव को किया बरामद।
बरकट्ठा:-गोरहर थाना पुलिस ने डूमरडीहा जंगल से अज्ञात महिला की शव बरामद की हैं। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी थाना प्रभारी राधा कुमारी को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षण अमित कुमार लकड़ा व राधा कुमारी शस्त्र बल के साथ पहुंची। थाना प्रभारी ने आसपास के लोंगो से पूछताछ की परंतु किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली हैं। 
युवती 25 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है वह सलवार जंपर पहनी हुई है और उसकी लंबाई 5 फीट के आसपास रंग गोरा है हाथ में चूड़ी पहने हुई है और यह सैंडल रिलेक्सो फ्लाइट का भी पहनी हुई है इसके गर्दन में जूता का फीता से गर्दन दबाया गया है इसके कान नाक से ब्लड आ रहा है ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्यार के चक्कर में इसकी हत्या किया गया हो। 
डूमरडीहा के स्थानीय लोगों के द्वारा सुबह-सुबह जंगल में लकड़ी लाने के क्रम में देखा गया कि एक युवती का लाश पड़ा हुआ बदन से कपड़ा हटा हुआ था जिसे बाद में ढक दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी हैं। मौके पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जीप प्रतिनिधि केदार साव, सुरेंद्र साव, महेश मंडल के साथ ग्रामीण पहुंचे है।

Leave a Comment

7k Network