हज़ारीबाग; आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विश्व रंग कार्यक्रम में अपनी रूहानी आवाज की जादू बिखरेंगे बॉलीवुड सिंगर सलमान अली।

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विश्व रंग कार्यक्रम में अपनी रूहानी आवाज की जादू बिखरेंगे बॉलीवुड सिंगर सलमान अली।

19 नवंबर को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।

सुई धागा, दबंग 3 समेत कई फिल्मों में अपनी रूहानी आवाज से सलमान अली ने करोड़ों लोगों का जीता है दिल।

टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के अंतर्गत आईसेक्ट विश्वविद्यालय के और से विश्वरंग के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन स्थानीय नगर भवन में 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें नामचीन उभरते बॉलीवुड सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे।

विश्वरंग कार्यक्रम के तहत 2019 में पुस्तक यात्रा की अनोखी शुरुआत आइसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से की गई थी जिसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा और लोगों का रुझान किताबों की प्रति बड़ी।

दरअसल विश्व रंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के मद्देनजर शिक्षण के साथ-साथ अन्य प्रतिभाओं का विकास करना है 19 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार प्रतिभा देखने को मिलेगी।

टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम निशुल्क होगा और पास के जरिए कार्यक्रम में प्रवेश किया जा सकेगा निशुल्क पास की व्यवस्था विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है जिसे विश्वविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर किया जा सकता है

दिलकश और और रूहानी आवाज के लिए मशहूर गायक सलमान अली का परफॉर्मेंस 19 नवंबर को टाउन हॉल में शाम 5:00 बजे से शुरू होगा इस बीच विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की भी खास पेशकश होगी

कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य है तभी कार्यक्रम में प्रवेश अनुमति होगी।

कौन है सलमान अली

सलमान अली वर्तमान भारत के एक उभरते हुए गायकों में शामिल हो चुके हैं गायकी से युवाओं में जोश भर जाता है वर्ष 2011 में सा..रे..गा..मा..पा.. लिटिल चैंप्स नाम के टीवी शो में सूफी गायकी का जादू बिखेरने वाले सलमान अली बॉलीवुड के एक नए उभरते हुए सिंगर हैं, जिन्होंने इंडियन आईडल 10 के खिताब को अपने नाम किया सलमान अली एक अच्छे गायक के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी हैं सलमान अली आज अपनी कामयाबी के जिस मुकाम पर हैं यह सब उनकी संगीत साधना और मेहनत का प्रतिफल है उन्होंने 6 वर्ष की उम्र से ही अपनी गायकी की शुरुआत की यानी जिस उम्र में बच्चे खेलते कूदते हैं उस उम्र में सलमान जागरण और शादी पार्टियों में गाते थे।

सलमान अली का जन्म हरियाणा राज्य के मेवात के पुनहाना कस्बे में हुआ था जो कि एक साधारण परिवार से आते हैं सलमान अली का परिवार पीढ़ियों से संगीत से जुड़ा रहा है उनके पिता और दादा से लेकर परदादा तक सब का संगीत की दुनिया से पुराना नाता रहा है। उसके दादा अब्दुल शकूर आकाशवाणी में गजलें गाते थे सलमान अपने माता-पिता के अलावा उनके परिवार में तीन बहने और एक बड़ा भाई है सलमान अपने परिवार में सबसे छोटे हैं उन्होंने 7 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था।

वर्ष 2010 में इंडियन आईडल सीजन 10 जब शुरू हो रहा था जैसे ही सलमान को इस ऑडिशन के बारे में पता चला कि इस बार का ऑडिशन हरियाणा में होने वाला है तो वह इस ऑडिशन को अपना पहला और आखरी मौका मानकर चल रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था कहते हैं समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता शायद इसका अंदाजा सलमान अली को भी नहीं पता था कि उसकी किस्मत फर्श से अर्श तक पहुंचने वाली है।

इंडियन आइडल के हर पड़ाव पर और हर मंच पर किस्मत ने उनका साथ दिया गाना गाते गाते वक्त उन्होंने जजों को भी अपनी गायकी से दीवाना बना दिया।

सलमान अली सुई धागा, दबंग 3 और सेटेलाइट सहित अन्य बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं सलमान अली म्यूजिक इंडस्ट्री में सूफी, पॉप और रॉक सिंगिंग स्टाइल में अपनी पहचान बनाने वाले सलमान अली ने अपने अपकमिंग सूफी रोमांटिक सॉन्ग “नैना मिले” का पोस्टर लांच किया “नैना मिले” सॉन्ग की शूटिंग जयपुर में की गई सलमान अली का एक और गाना “यार मिला है” रिलीज हुआ सलमान के करियर को ऊंची उड़ान देने में इंडियन आईडल का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है सलमान अली ने हाल ही में फिल्म “धूप छांव” के लिए एक खूबसूरत गाना रिकॉर्ड किया है इस फिल्म के डायरेक्टर हेमंत शरण कर रहे हैं और फिल्म निर्माता संजय जैस है। आपके इस गाने की भी काफी तारीफ की जा रही है।

Leave a Comment

7k Network

Read More