हज़ारीबाग; 24 घंटे के भीतर बैंक लूट कांड का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार।

24 घंटे के भीतर बैंक लूट कांड का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार।
हजारीबाग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी यूको बैंक से हुए लुटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। गिरिडीह एसपी अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे के निर्देश पर गठित टीम ने लुट की घटना में शामिल तीन लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार चोर बैंक से लुटे गये रूपये को लेकर लाल रंग की अपाची पर सवार होकर बरही की ओर भाग रहे थे,इसी क्रम में  बरकट्ठा थाना प्रभारी और गोरहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में बरकट्ठा और गोरहर थाना के बीच  बैरिकेटिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

इसी दौरान तेज गति से आ रहे लाल रंग के अपाची बाईक ने बैरिकेटिंग को धक्का देते हुए भाग निकला जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया जिसके बाद करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों लुटेरों  में से एक गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि दो लुटेरे बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। 

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से बैंक से लुटे गये 4 लाख पचास हजार रूपये के साथ 7.65 बोर व 13.15 बोर का दो देसी कट्टा व तीन चक्र जिन्दा कारतूस के साथ चोरी की घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग के अपाची बाईक भी बरामद किया है। 

Leave a Comment

7k Network