जनजातीय समुदाय का उत्थान ही भगवान् बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि- फैज़ सिद्दीकी।

जनजातीय समुदाय का उत्थान ही भगवान् बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि-  फैज़ सिद्दीकी।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) द्वारा झारखण्ड के विभिन्न ज़िलों के जिलाध्यक्ष की उपस्थिति  में  आज  भगवान् बिरसा मुंडा जी की  जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया ..
हम (से०) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी फैज़ सिद्दीकी ने एक बयान ज़ारी कर कहा की हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा भगवान् बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया जाना एक  स्वागतयोग्य फैसला है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ .
सिद्दीकी ने कहा की जनजातीय समुदाय के इतिहास , उप्लभ्धियों , और आज़ादी के लिए भगवान् बिरसा जी की लड़ाई को भुलाया नहीं जा सकता है । जनजातीय समुदाय के लोगों के प्रति हमारी उदारता , उनकी खुशहाली और तरक्की के लिए सकरात्मक प्रयास ही भगवान् बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी ।

Leave a Comment

7k Network