बावा, मेरु कैम्प, में बावा के तत्वावधान में बोन डेंसिटी एवं बोन स्वास्थ्य पर व्याख्यान एवं साथ में आगामी दिपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।
बी.एस.एफ. वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) के वर्ष 2021 के चरणबृद्व कार्यक्रमों के अन्तर्गत श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा के तत्वावधान में, दिनांक 26 अक्टुबर 2021 को सांय 1515 बजे से मेरू कैम्प स्थिति परिवार कल्याण केन्द्र में बोन डेंसिटी एवं बोन स्वास्थ्य (Bone density and Bone health) पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. सुचित्रा डे, सी.एम.ओ., सी.सु.बल अस्पताल, जो स्वंय बावा की एक सक्रिय सदस्या है ने यह व्याख्यान दिया।
इस व्याख्यान का मूल उद्देश्य प्रहरी संगिनियों को बढ़ती उम्र में अपनी हड्डीयों की किस प्रकार देखभाल करनी हैं व किस प्रकार वह खान-पान और दैनिक जीवनचर्या में परिवर्तन कर इसे सुदृढ़ रख सकती हैं। साथ ही उन्हे अपने बुर्जुगों की देखभाल भली भांति करने के उपाय बताए गए। साथ ही प्रहरी संगिनीयों के मध्य दीया सजाने, मोमबत्ती बनाने एवं भोजन के उपरांत परोसे जाने वाली मिठाई आदि बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रहरी संगिनियों में आगामी दिवाली त्योहारों की तैयारी के प्रति उत्साह भरना है। इस कार्यक्रम के दौरान 70 प्रहरी संगिनियों एवं लगभग उनके 30 परिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा ने पुरूस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
श्रीमती शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की हम सब महिलाएं देश के विभिन्न प्रान्तों से ताल्लुक रखती है, विभिन्न भाषा-भाषी है, त्योहार ही एक ऐसा अवसार है जो हमे एक दुसरे से जोडता है, जिसमें हम सब मिलजुल कर एक परिवार के रूप में मनाते है। अतः यह हमारा कर्तव्य होना चाहिए कि हम अगामी दिवाली पर्व को और विशेष बनाए।
इसी प्रयास में आपके मध्य इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ताकि आप सब का अभ्यास हो और इस दिवाली पर पहल करें और स्वंय बनांए दीये, मोमबत्ती व स्वादिष्ट व्यांजन। कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सहज ही देखा गया ।








