जे पी आंदोलन के सक्रिय नेता और लोक समाज दल के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष होंगे “हम” में शामिल।

जे पी आंदोलन के सक्रिय नेता और लोक समाज दल के  झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष होंगे “हम” में शामिल।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह  झारखण्ड प्रभारी फैज़ सिद्दीकी की  उपस्तिथि में आगामी रविवार को होने वाले मिलन समारोह में ऐतिहासिक जे पी आंदोलन के  सक्रिय नेता और लोक समाज दल के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री भवानी शर्मा झारखण्ड संगठन के हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ  पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के पार्टी मीडिया प्रभारी कुमार कृष्णानंद ने बताया की झारखंड की जनता  को एक ऐसे  बेहतर विकल्प की तलाश थी जो गरीबों की बात करे और गरीब गुरबों का उत्थान करे . ऐसे में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ही  एकमात्र ऐसी  पार्टी है जो जाती और धर्म की बात ना कर  केवल गरीब गुरबों की बात करती है । इसलिए झारखण्ड में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है अपार जन समर्थन को देखते हुए आगामी रविवार को होने वाले  मिलन समारोह का आयोजन होटल श्री विनायक के मीटिंग हाल में होने जा रहा है।

इस मिलन समारोह में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रभारी फैज़ सिद्दीकी जी की उपस्तिथि सहित उत्तरी छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्रभारी मोहम्मद शहाबुद्दीन पार्टी एवं के हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष धनेश्वर महतो भी उपस्तिथि रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सम्बोधित करने के उपरान्त झारखण्ड प्रभारी  फैज़ सिद्दीकी जिला एवं प्रमंडलीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

Leave a Comment

7k Network