हज़ारीबाग; पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को किया गिरफ्तार , तीन फरार।

पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को किया गिरफ्तार,तीन फरार।
अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा,जिंदा कारतूस,कार, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान हुए बरामद।
हज़ारीबाग़ :- रात्रि में वरीय पदाधिकारी द्वारा गुप्त रूप से सूचना दी गयी कि बिहार के कुख्यात अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर कनहरी हिल के पास किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं । उक्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के द्वारा एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में उक्त छापेमारी दल के साथ उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कोर्रा थाना से प्रस्थान कर कनहरी हिल के पास NH33 पर बने पूल के पुरव जंगल में पहुंचा तो देखा कि पूल के पुरब से 06-07 अपराधकर्मी बैठकर लूट पाट की योजना बना रहे हैं इस पर छापामारी दल के साथ घेराबंदी करने लगे तो पुलिस बल को देखकर सभी अपराधकर्मी इधर उधर भागने लगे।
जिस पर पुलिस बल के सहयोग से 04 अपराधकर्मियों को अवैध हथियार गोली,मोबाइल,कार एवं बुलेट मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया तथा दो तीन अपराधकर्मी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

Leave a Comment

7k Network