हज़ारीबाग; लियोपार्ड गोल्फ कोर्स मेरू सीमा सुरक्षा बल।

हज़ारीबाग; लियोपार्ड गोल्फ कोर्स मेरू सीमा सुरक्षा बल।
सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 100 में हजारीबाग शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर मेरू गांव में स्थिति है। मेरू कैम्प की विशेषता इसका विशाल क्षेत्र जोकि 1277 एकड संपूर्ण वन्य इलाके में फैला हुआ है। कैम्प में मौजूद 07 झीलें इसे अत्यन्त मनोहरक बनाती है। वन्य क्षेत्र होने के कारण कई प्रकार के वन्य जीव जैसे हिरन, लोमडी, खरगोश इत्यादि एवं दुर्लभ किस्म के पक्षियों का भी झीलों में वर्षभर आवागमन रहता है। 
सीमा सुरक्षा बल द्वारा कैम्प में भरपूर वृक्षारोपण के कारण पुरे इलाके में वृ़क्ष और हरियाली नजर आती है। यहाँं का मौसम  वर्ष भर सुहाना रहता है, प्रायः तापमान हजारीबाग शहर से 02 डिग्री कम पाया जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण कैम्प का चुनाव सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपने  प्रीमियर प्रशिक्षण संस्थान के रूप में किया गया है, जहाँ बुनियादी प्रशिक्षण के अलावा विशेष क्षेत्रो ंमें विशिष्ट प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यहाँ सीमा सुरक्षा बल के अलावा केन्द्रीय बलों, राज्य पुलिसों व मित्र दशों के प्रशिक्षु भी प्रशिक्षण प्राप्त करते है। 
खेलों को बढ़ावा देने के लिए बी0एस0एफ0 कैम्प में प्रत्येक खेल के मैदान है, इसी क्रम में वर्ष  2002 में 09 होलों के साथ लियोपार्ड गोल्फ कोर्स का शुभारंम्भ किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग एवं समय के साथ साथ इसका आकार 09 होलों से बढ़कर, अब 18 होलों का हो गया है। इसके प्रेसीडेंट महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल, मेरू है। लियोपार्ड गोल्फ कोर्स की आकार, नियम, विशेषतांए इत्यादि निम्न हैं –
        कुल इलाका (गज) 6800 गज 18 होलो के लिए।
       कुल इलाका (गज) 2800-3200 गज 09 होलो के लिए।
      कुल टीस ( Tees )        – 18
      बंकर           बालु नदी, रिवर सेंड
      पथ         स्थानीय हरी घांस
     घांस           दुब घांस, बरमुडा
लियोपार्ड गोल्फ कोस, मेरू की सदस्यता के लिए चार श्रेणीयां बनाई गई हैं। जिसमें कार्यरत सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, केन्द्रीय/राज्य सरकार, पुलिस बल एवं भारतीय सरकार के अधीन उपक्रमों के राजपत्रित अधिकारी, सेवानिृवत राजपत्रित अधिकारी सदस्यता ग्रहण के लिए योग्य है। इसके अलावा स्थानीय नागरिक भी प्रेसिडेंट की अनुमति उपरांत अनिवार्य सदस्यता शुल्क के साथ एक वर्ष के लिए अस्थाई सदस्यता ले सकते है। इच्छुक प्रार्थी सदस्यता हेतु सचिव, लियोपार्ड गोल्फ कोर्स, सीमा सुरक्षा बल, मेरू से किसी भी कार्य दिवस में आकर सम्पर्क कर सकते हैं। 
मेरू कैम्प प्रशिक्षण संस्थान होने के कारण यहाँ सप्ताह के सातों दिन प्रशिक्षण गतिविधियां चलती रहती है। गोल्फ के लिए  दिनों का चुनाव इस प्रकार से किया गया है कि प्रशिक्षण गतिविधियां प्रभावित न हों। लियोपार्ड गोल्फ कोस, मेरू, ग्रीष्मकाल के दौरान प्रत्येक बुधवार / शानिवार  को प्रातः 0530 -0800 बजे और प्रत्येक रविवार को प्रातः 0530 -0930 बजे एवं शीतकाल के दौरान प्रत्येक बुधवार /शानिवार  को प्रातः 0600 -0830 बजे और प्रत्येक रविवार को प्रातः 0630 -1030 बजे अभ्यास के लिए उपलब्ध रहता है।

Leave a Comment

7k Network