आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओपन कुकिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख्वाब आत्मनिर्भर भारत को हकीकत में तब्दील करने को लेकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से रविवार को मटवारी स्थित होटल विनायक में ओपन कुकिंग कंपटीशन किचन मास्टर, हजारीबाग-2021 का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल सदर विधायक विधायक मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि बीएसएफ मेरु कैंप के महानिरीक्षक डीके शर्मा, बीएसएफ मेरु कैंप के बावा अध्यक्षा रितंभरा शर्मा व विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का जायज़ा लिया।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों के ज़ायकेदार व्यंजन दिखे। श्री जायसवाल ने ऐसे कार्यक्रमों की तारीफ की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां महिलाओं के साथ साथ पुरूषों को प्रोत्साहन मिलता वहीं आत्मनिर्भरता को बल मिलता है।








