IMUL गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मोराबादी स्थित बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मोराबादी स्थित बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी महासचिव श्री शानुल हक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कुर्बानियों का नतीजा ही आज आजाद भारत है, हम सभी देशवासी उनके कर्जदार है,  बापू के बताए हुए मार्ग पर ही चल कर हम देश को विकास के पथ पर ला सकते हैं, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि बापू के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब हम एकता के सूत्र में  बंध कर एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

वहीं रांची जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कहा कि आज का दिन यह याद करने का दिन है कि बड़ा लक्ष्य तभी हम प्राप्त कर सकते हैं जब हम ठान लेते हैं, बापू ने राष्ट्र के लोगों के अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया जिन्हें लोगों ने आत्मसात किया जिसका नतीजा यह है कि आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, आज के इस शुभ अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी महासचिव शानुल हक, प्रदेश उपाध्यक्ष  सह प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन रांची जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी,रांची महानगर समिति के कार्यकारिणी सदस्य परवेज आलम,आसिफ अली,इमरान अली,मोहम्मद वसीम उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7k Network