मानसिक असंतुलन शिजोफ्रेनिया अवसाद डिप्रेशन आत्महत्या का मुख्य कारण है-डॉ आरसी प्रसाद।

मानसिक असंतुलन शिजोफ्रेनिया अवसाद डिप्रेशन आत्महत्या का मुख्य कारण है-डॉ आरसी प्रसाद।
हजारीबाग-जैप जवान स्वर्गीय गुलटन यादव पिता सुरेश यादव के शोक सलामी शस्त्र सभा में जैप डीएसपी श्री राज कुमार मेहता ने कहां कि स्वर्गीय गुलटन यादव जैप् परिवार का एक भाई था इसके परिवार की जिम्मेवारी जैय परिवार का है जैप डिएसपी सोरेन साहब समेत जैप के सैकड़ों साथियों ने गुलशन को अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि दीए। 
कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद ने कहा कि गुलटन यादव के तीन चाचा में इकलौता वारिस थे , निश्चित तौर पर परिवार  से सहानुभूति मैं कमी नहीं था डिप्रेशन अति चाहत और अवसाद में आकर आत्महत्या किऐ होगे।
आत्महत्या जानबूझकर खुद की जान लेने की कोशिश का नाम है ज्यादातर लोगों की आत्महत्या के लिए कई तरह के मेंटल डिसऑर्डर जैसे डिप्रेशन बाइपोलर डिसऑर्डर सिजोफ्रेनिया पर्सनालिटी डिसऑर्डर एंजायटी डिसऑर्डर आदि जिम्मेवार होते हैं इसके अलावा बहुत से लोग अति नशा या प्रेम सहानुभूति के चाहत के कारण आत्महत्या कर लेते हैं।
कुछ आत्महत्या के मामले  के पीछे इंसान की बेकाबू भावनाए जिम्मेवार होती है कई बार आर्थिक समस्याएं रिलेशनशिप की समस्याएं प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड जैसे कदमों को उठा लेते हैं सुसाइड का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है जिन्होंने पहले कभी खुदकुशी की कोशिश की हो, उन्हें तत्काल मानसिक चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए।
सुसाइड रोकने का सबसे कारगर उपाय
आत्मघाती के नजदीक आत्महत्या करने वाले सामानों को नहीं रहने देना चाहिए जैसे हथियार, जहरीली दवा  जहां तक हो सके पहुंच से दूर रखना चाहिए। इसके अलावा किसी इंसान मैं मानसिक अवसाद या आत्मघाती लक्षण नजर आवे तो तत्काल मानसिक चिकित्सक से दिखावे।
लक्षण
अकेले गुमसुम रहना, खुशी के अवसर पर हंसना हंसी के अवसर पर गुस्सा करना अपने लोग पराए लगना दिन में सोना रात में जागना ज्यादा खाना या कम खाना किसी तरह का अति अज्ञान विचार आना, उसके साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें व्यक्ति को अकेले कदापि ना छोड़े मानसिक डॉक्टर के संपर्क में सदा रहे। 
धन्यवाद

Leave a Comment

7k Network