जोबर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 151वां जन्मजयंती समारोह मनाया गया।
भाजयुमो ने पुष्प मालाअर्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया
विष्णुगढ़: प्रखंड के जोबर पंचायत भवन मे आज दिनांक 02.10.2021को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लालबहादुर जी के 151वाँ जन्मजयंती समारोह मनाया गया महात्मा गाँधी व लालबहादुर के प्रतीमा पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें आद कर नमन किया गया.साथ ही महात्मा गाँधी अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे,पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे, रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर अमर रहे इत्यादि सभी देश महान विरो का जयकारा लगाया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री नारायण महतो ने कि।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता माननीय श्री चन्द्रनाथ भाई पटेल जी रहे साथ ही उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर के दिन ही हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म हुवा था उनका पुरा नाम मोहन दास करमचंद गाँधी थे जिससे हम सब उन्हें बापू भी कहते है. उन्होने आजादी से लेकर देश को अपना कुर्बानी दि और देश को आजादी दिलाए।
अजादी एंव शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था और हमारा भारत स्वच्छ भारत हो स्वस्थ भारत हो, साथ ही हमलोगो ने उनके सपनो को सकार करने के लिए आज भी हम सबो को उनके कदमो पर चलना है साथ ही महात्मा गाँधी के सपनो के साकार करने के लिए स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल के द्वारा तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई.साथ ही सभी झंडा पकडे नारे लगाए।
मुख्य वक्ता चन्द्रनाथ भाई पटेल, एस० के० मंडल (सांसद प्रतिनिधि),नरायण महतो(अध्यक्ष),गोविंद कुमार महतो पूर्वी यूवा मोर्चा अध्यक्ष,टहल महतो (उपाअध्य),तुलसी सिंह रजनी (महामंत्री), वसंत नायक(पंचायत प्रभारी),सुखलाल महतो,जीवाधन महतो, प्रकाश साव,रेवत लाल महतो, टेकामन महतो,पोखलाल महतो,धीरज शर्मा, टेकलाल महतो,मनोज कु० शर्मा,जयलाल महतो,बन्धन महतो,चंदन रजक,उगन महतो, सुरेश महतो,डेगलाल महतो,विश्नाथ महतो,धनंजय महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे।
संवाददाता- धीरज शर्मा की रिपोर्ट।








