माले नेता सह विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।
विष्णुगढ़ :विष्णुगढ़ प्रखंड के बुकना में 63 केबी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन माले नेता सह विधायक प्रतिनिधि शेख़ तैयब जी के द्वारा फीता काट किया गया। बताते चले कि पिछले 3 दिन पूर्व गाँव का ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे लोग अंधेरे में रह रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब जी को दिए तुरन्त संज्ञान में लेते हुवे ट्रांसफार्मर का उपलब्ध करवाए।
जिससे ग्रामीणों में उत्साह और ख़ुशी उल्लास में लोग दिखे मोहल्ले के ग्रामीणों ने तैयब जी को दिल से आभार प्रकट किए और गाँव का अँधेरा दूर हुआ।,मौके पर उपस्थित उप मुखिया जलील अंसारी, क्यूम अंसारी, रोजन अंसारी, विक्की यादव, धनेश्वर यादव, कलीम अंसारी,मंटू यादव। पुरुष महिला बच्चे बुजुर्ग भारी संख्या में सैकड़ों अन्य ग्रामीण लोग शामिल रहे।
संवाददाता- धीरज शर्मा की रिपोर्ट।








