’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ – सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा हजारीबाग टॉउन हॉल में विशेष बैंण्ड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं महोत्सव पर पोस्टर व पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन।
स्वाधीन भारत वर्ष के 75 वें साल को पुरा वर्ष उत्सव के तौर पर पुरे राष्ट्र के साथ ’आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत बी0एस0एफ0, मेरु कैम्प, हजारीबाग द्वारा श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक की तत्वावधान में आज, दिनांक 30 सितम्बर 2021 को सांय 1700 बजे से हजारीबाग, स्थित टॉउन हॉल में स्थानीय प्रशासन के साथ समान्वय एवं सहयोग से विशेष बैंण्ड व सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सीमा सुरक्षा बल के जांबाजो की भावनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रकट करती पोस्टर एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी तिर्की, महापौर, हजारीबाग रही, जिन्होने पहले प्रर्दशनी का उद्धघाटन किया एवं सभी पोस्टर एवं पेंटिंग को देखने के बाद मेंन टॉउन हॉल में पधारी। जहाँ पर कर्नल वागी धुन बजाकर सीमा सुरक्षा बल बैंड ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया जहाँ श्रीमती ऋतम्भरा शर्मा, बावा अध्यक्षा एवं अन्य बावा सदस्यों ने उनका साथ दिया।
सीमा सुरक्षा बल के गीत “हम सीमा के प्रहरी है, सीना तान खडें, हम भारत के गौरव की बन के पहचान खड़े़“ से कार्यक्रम का आगाज किया गया, जिस दौरान बल के सभी कार्मिक खडें रहे। इस के बाद टाउन हॉल का पारा अचानक उपर चला गया जब सीमा सरुक्षा बल के जॉज एवं ब्रॉस बैंण्ड ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों एवं धुनों सेे उपस्थित जन समुह को मंत्र मुग्ध कर दिया। उसी समय काफी नागरीक प्रदर्शनी में खोए रहें।
इस कार्यक्रम का मुल उद्देेश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। साथ ही आज की युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति, सभ्यता, सबल भारत एवं गौरवपुर्ण इतिहास के प्रति सजग करना है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विरिष्ट आधिकरियों, कर्मियों. एवं मिडिया कर्मी एवं हजारीबाग शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहेे। इस अवसर पर श्री डी0के0 शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, कि आजाद भारत का यह 75वां साल है और आजादी के बाद की हमारी वर्तमान पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बलिदान, जो संधर्ष उन्होने आजादी हासिल करनें के लिए किया था उसको ताजा करने की यह एक पहल है। जिससे वह अपने इतिहास के साथ जुडे रहें और गौरवपुर्ण पक्ष को समझें।
उन्होने आगे कहा की सीमा सुरक्षा बल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाह में हमेशा आगे रही है इसी क्रम में यह आयोजन किया गया है एवं कल दिनांक 01 अक्टुबर 2021 को प्रात- 1100 बजे, सीमा सुरक्षा बल पुनः ’आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेंगी, ताकि हमारे छात्र जो देश का भविष्य हैं वो भी आजादी के महत्व को समझें, महसूस करें और उनके अन्दर देश भक्ति की भावना और बढ़े। उन्होने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, मिडिया कर्मी एवं उपस्थित जनसमुह को धन्यवाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ खडें होकर राष्ट्रगान गाया।








