हज़ारीबाग; मांडू विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री माननीय श्री जयप्रकाश भाई पटेल जी ने कृषि यंत्रों का किया वितरण।

मांडू विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री माननीय श्री जयप्रकाश भाई पटेल जी ने कृषि यंत्रों का किया वितरण।
विष्णुगढ़: प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनांतर्गत महिला स्वम् सहायता समूह को माण्डू के लोकप्रिय,युवा ,कर्मठ माननीय विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने अपने हाथों से विष्णुगढ़ में कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।
वितरण के पूर्व श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आपको जो कृषि यंत्र आप सबो को दिया जा रहा इसका भरपूर उपयोग करें ,इसके रख रखाव की भी पूर्ण जिम्मेवारी स्वम् सहायता समूह की है ,और हमारे कार्यकर्ता भी इसके रख रखाव की समुचित व्यवस्था करवाने की दिशा में काम करें।

स्वम् सहायता समूह से आग्रह है, कि आप इन कृषि यंत्रो का अपनी खेती एवं कृषि यंत्र को दूसरे के खेतों में काम करवाकर जीविकोपार्जन किया जा सकता है हमारी सखी मंडल की माताएं एवं बहने अपने -आप को आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ा सकती है ।कार्यक्रम के दौरान प्रखंड नजारत से विजय कुमार ने वृद्धा पेंसन प्रमाणपत्र श्री पटेल के हाथों वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषो को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.डी. ओ संजय कोंगारी,सी .ओ रामबालक कुमार, प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ,उप-प्रमुख सुशील,सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद,नाजिर विजय कुमार, मंडल ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल ,भाजपा मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव,कोषाध्यक्ष हिरामन महतो,राकेश बर्णवाल,जय कुमार महतो,मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, मंत्री राजेश सोनी,दीपक रजक,संजय कुमार महतो,महेंद्र कुमार महतो,कन्हाई यादव,लालजी महतो,सुरेश मंडल,हेमलाल साव,मिठू यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता ,महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।
संवादाता धीरज शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network

Read More