हजारीबाग; अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के हजारीबाग जिला के उपाध्यक्ष पद पर प्रियम प्रतीक को सौंपा गया पदभार।

हजारीबाग; अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के हजारीबाग जिला के उपाध्यक्ष पद पर प्रियम प्रतीक को सौंपा गया पदभार।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रियम प्रतीक को सौंपा गया पदभार प्रियम प्रतीक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ अदा करूंगा मैं हजारीबाग जिले में प्रखंड स्तर पर संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करूंगा।

मैं विधिक सेवा के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएं लोगों को अधिकार दिलाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने की कोशिश करूंगा मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन करवा कर संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा प्रियम प्रतीक को जिला उपाध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अनीश, अनिल कुमार, चार्ली सिंह, देवेंद्र सिंह ने बधाई दी है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन निशुल्क विधिक सहायता क्या कैसे और किसके लिए
देश के अधिकांश लोग निर्धन एवं अशिक्षित है जो सामाजिक न्याय से वंचित रह जाते हैं न्यायालयों में मुकदमों की संख्या अधिक होने के कारण शीघ्र एवं सस्ता न्याय मिलना बहुत कठिन हो गया है संविधान के अनुच्छेद 39क में हर नागरिक को सामाजिक न्याय प्रदान करने की बात की गई है जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति आर्थिक या किसी अन्य कारण से वंचित नहीं रह सकता है हर नागरिक को समान अवसर के साथ-साथ आसानी से न्याय भी उपलब्ध होना चाहिए इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत केंद्र, राज्य एवं जिला स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति उप समिति एवं तहसील विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है।

Leave a Comment

7k Network