समाजसेवी मोहम्मद शहाबुद्दीन को नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष वा संगठन प्रभारी का मिला पदभार।
हजारीबाग समाजसेवी मोहम्मद शहाबुद्दीन को नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शकील उज-जमान अंसारी ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अध्यक्ष साथ ही उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों का संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ अदा करूंगा मैं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करूंगा।
मैं मोमिनो का हक व अधिकार दिलाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने की कोशिश करूंगा मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा झारखंड में मोमिनो का जो हक व अधिकार है वह नहीं मिल रहा है इसके लिए संघर्ष किया जाएगा मोहम्मद शहाबुद्दीन के उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश महासचिव अब्दुल सलाम अंसारी ने बधाई दी है बधाई देने वालों में कई लोग भी शामिल है।










