बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।
हजारीबाग: बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के आठ माइल के पास हुए सड़क दुघटना में युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर आ से घायल हो गया।जानकारी अनुसार टाटीझरिया से अपना घर लौट रहे बाइक और विपरीत दिशा से आ रही बस के आमने सामने टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थनीय लोगों ने बताया कि मृतक बिष्णुगढ प्रखंड के बनासो के रहनेवाले रहने दीपक भुइयां था।
जबकि बनासो के ही रहनेवाले सूरज सिंह जो गंभीर रूप से घायल हो गया।जिन्हे बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से रांची के रिम्स भेज दिया गया।घटना की खबर सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और रोड जाम करने का प्रयास किया परंतु बिष्णुगढ के थाना प्रभारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी मौके पर दल बल के साथ पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।
संवाददाता- धीरज शर्मा की रिपोर्ट।










