हजारीबाग; मेरु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का पर्व।

हजारीबाग; मेरु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का पर्व।*

हजारीबाग सदर प्रखंड के मेरु पंचायत में गणेश चतुर्थी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।।भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी की धूम खासकर महाराष्ट्र में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के कई हिस्सों में भी लोग गणेश चतुर्थी मनाने लगे हैं और अपने घर पर गणपति की स्थापना करने लगे हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरु हो रहा है।

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है।

Leave a Comment

7k Network